- Hindi News
- ‘गेहूं की फसल में पीला रतुआ हो तो करें प्रोपीकोनाजोल का स्प्रे’
‘गेहूं की फसल में पीला रतुआ हो तो करें प्रोपीकोनाजोल का स्प्रे’
उचाना | गेहूंकी फसल में पीला रतुआ रोग को लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों को जानकारी दी गई। विभाग के एटीपी (सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक) राजेश कुमार ने किसानों को पीला रतुआ से बचाव को लेकर जानकारी दी। राजेश कुमार ने कहा कि पीला रतुआ का प्रकोप बीते कुछ वर्षों से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोग के लक्षण दिखाई दे तो 200 एमएल प्रोपीकोनाजोल का 200 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करें। इस मौके पर राममेहर, सुरेंद्र, रघुबीर, सुलतान मौजूद रहे।
पीलारतुआ के लक्षण: यहफंफूदी रोग है। इसके फसल में आने से फसल पीली पड़नी शुरू हो जाती है। यह रोग गेहूं की फसल में छोटे-छोटे धब्बों में फैलता है। बीमारी का असर फसल के उत्पादन पर पड़ता है। इस रोग के समय पर रोकथाम के उपाय किए गए तो फसल में 50 प्रतिशत तक उत्पादन का नुकसान हो सकता है।
गेहूं की फसल में पीला रतुआ बीमारी को देखते हुए कृषि विभाग के एटीपी (सहायक प्रोद्योगिकी प्रबंधक) राजेश कुमार कुमार।