पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीरेंद्र सिंह हैं ईमानदार नेता : प्रेमलता

बीरेंद्र सिंह हैं ईमानदार नेता : प्रेमलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | इनेलोनेता अभय सिंह चौटाला द्वारा बीरेंद्र सिंह को लुटेरा कहते हुए वित्त मंत्री होने के दौरान पैसे लेकर विभाग से फाइलें निकाले जाने पर भाजपा उम्मीदवार एवं बीरेंद्र सिंह की प|ी ने कहा कि बीरेंद्र सिंह सबसे ईमानदार नेता हैं। हम किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। 42 साल के राजनीति जीवन में कोई भी लांछन बीरेंद्र सिंह पर नहीं लगा है।

आज राजनीतिक दलों के नेताओं पर तरह-तरह के आरोप लगते हैं। इस तरह के बयान देने वाले अभय सिंह चौटाला के पिता ओमप्रकाश चौटाला अजय सिंह चौटाला शिक्षक भर्ती मामले जेल में है। अभय सिंह चौटाला पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चला हुआ है। वे जनसंपर्क अभियान के दौरान रोजखेड़ा गांव में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उचाना | भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह 18 सितंबर को हलके के दुर्जनपुर, काकड़ोद, उचाना खुर्द, खरकभूरा गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।