पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता में किरण रही प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में किरण रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | श्रीशिवमंदिर सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना कलां में बुधवार को निबंध, भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कल्पना सदन की किरण ने प्रथम, सुभाष सदन के प्रवीण ने द्वितीय, भाषण में सरस्वती सदन की प्रीति ने प्रथम, शिवाजी सदन के संजय ने दूसरा प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था प्रशासक जगदीश अग्रवाल ने हिस्सा लिया। प्राचार्य जेएस चहल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मंजिल प्राप्त करने के लिए प्रतिभागी के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए। परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने, प्रतियोगिताओं में प्रथम रहने की भावना जब तक अंदर नहीं होगी, तब तक उस क्षेत्र में हम अच्छा नहीं कर सकते है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। इस मौके पर रणधीर शास्त्री, संजीव पालवां , सतपाल, पवन, संजीव शास्त्री, लाजवंती, कविता सोनल भी मौजूद रहे।

उचाना. उचानाकलां में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।