- Hindi News
- ट्रैक्टर चोरी मामला सुलझाने को थाने पहुंचे ग्रामीण
ट्रैक्टर चोरी मामला सुलझाने को थाने पहुंचे ग्रामीण
उचाना | खटकड़गांव के खेतों से पांच सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी करने की मांग को लेकर पूर्व सरपंच एसोसिएशन प्रधान रमेश खटकड़ की अगुवाई में ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चोरी होने के कई दिन बाद भी कोई सुराग मिलने पर रोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द चोरी की वारदात सुलझाने की मांग की। रमेश, लीला, शमशेर, सूरजमल ने कहा कि खेतों में चोरी करने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। खटकड़ से उचाना मेन रोड पर खेतों से दिन दहाड़े ट्रैक्टर चोरी कर लिया है। खेतों से बिजली की तार निरंतर चोरी हो रही है। इस तरह की घटनाओं के होने से किसानों को खेतों में ट्रांसफार्मर, ट्यूबवेलों के सामान चोरी होने का डर भी बना हुआ है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ चोरी हुई घटनाओं को भी सुलझाया जा सकें।