नागरिक अस्पताल में अांख जांच शिविर 11 को
उचाना | नागरिकअस्पताल उचाना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 फरवरी को आंख जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। नि:शुल्क कैंप में नेत्र विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। जिन मरीजों को आंखों के ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनका किया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम ने बताया कि कैंप की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ करेंगी। इस तरह के शिविर जिले भर में स्वास्थ्य विभाग आयोजित करेगा। इसकी शुरुआत उचाना से की जा रही है।