हरियाणा की टीम ने पाया तीसरा स्थान
नागपुर(महाराष्ट्र) में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित हुई नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में टीम हरियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में जिले की उचाना खुर्द की नेहा, निशा, सोनिया, मंजू शामिल थी। कोच मियासिंह श्योकंद ने बताया कि हरियाणा की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। महाराष्ट्र को क्वार्टर फाइनल में 3-2 से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां तमिलनाडु की टीम से पराजित हो गए। तीसरा स्थान पाने के लिए साईं की टीम के साथ मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में टीम हरियाणा की बेटियों ने जीत दर्ज करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उचाना. नागपुरमें आयोजित हुई महिला वालीबॉल नेशनल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर टीम हरियाणा की खिलाड़ी। फोटो| भास्कर