‘एनएसएस का उद्देश्य समाजसेवा’
उचाना | स्वामीविवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कहसून में चल रहे एनएसएस कैंप में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अहलावत ने हिस्सा लिया।
मौलिक खंड शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह ने एनएसएस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य समाज सेवा होता है। स्वयं सेवकों, सेविकाओं को चाहिए कि वो अधिक से अधिक समाजसेवा के काम करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करें। राजकुमार अहलावत ने गिरते हुए नैतिक स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए एनएसएस सेवकों को नैतिक स्तर को ऊपर उठाते हुए सामाजिक मूल्यों, संस्कृति को बचाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर संजय कुमार, सुनील कुमार, राजेश शास्त्री, योगेश, वीरेंद्र, असलमदीन, रेणूलत्ता, रीना मौजूद रहे।
उचाना. एनएसएसकैंप में कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं।