- Hindi News
- उचाना के एसडी महिला कॉलेज में टैलेंट शो कल
उचाना के एसडी महिला कॉलेज में टैलेंट शो कल
उचाना| रेलवेरोड पर एसडी महिला कॉलेज में दो दिवसीय टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर को पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने बताया कि 20 सितंबर को टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजित करने का उद्देश्य छात्राओं के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के साथ-साथ मंच पर आने के लिए प्रेरित करना है।