पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे में हारी थी, लेकिन जीतीं : प्रेमलता

सर्वे में हारी थी, लेकिन जीतीं : प्रेमलता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | एग्जिटपोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिए जाने पर भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि एग्जिट पोल के परिणाम ज्यों के त्यों मतगणना के दिन हो यह जरूरी नहीं है। एग्जिट पोल विधानसभा चुनाव में मुझे इनेलो प्रत्याशी के मुकाबले पराजित दिखा रहा था, लेकिन जब परिणाम आए तो मैं विजयी हुई। इसलिए एग्जिट पोल का सर्वे को अंतिम परिणाम थोड़े ही होते है। वे उचाना खुर्द में रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

भाजपा विधायक ने दिल्ली में बढ़े मतदान प्रतिशत को भाजपा के पक्ष में बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने जो फैसला किया है वो ईवीएम मशीनों में बंद हो चुका है। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्तासीन होगी।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा सत्ता में आने को राजनीति दुर्घटना बताने पर प्रेमलता ने कहा कि भाजपा को प्रदेश के मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत देकर सत्तासीन किया है। राजनीति दुर्घटना अब नहीं बल्कि जब थी जब कांग्रेस सत्तासीन थी। प्रदेश में कांग्रेस नहीं बल्कि कांग्रेस हुड्डा कांग्रेस बनकर रह गई थी। इस मौके पर संजीव डूमरखां, हरेंद्र डूमरखां, राममेहर उचाना खुर्द, राममेहर काकड़ोद, मनोज नचार, सुरेंद्र गर्ग, इंद्र फौजी, दिलबाग श्योकंद, ईश्वर काकड़ोद, बलवान शर्मा, संदीप हैबतपुर, आत्माराम बुडायन, सुरेंद्र श्योकंद, कुलबीर भौंगरा, सुरेश श्योकंद मौजूद रहे।