अब बनाओ अपना घर, नहीं बिगड़ेगा बजट
उचाना | घरबनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। अब जमीन के भावों के साथ-साथ निर्माण सामग्री के भावों में बीते साल की अपेक्षा कमी आई है। सीमेंट से लेकर बजरी तक के रेट कम हुए हैं।
मजदूर,मिस्त्री की दिहाड़ी छोड़ सब सस्ता
मकानबनाने के लिए मजदूर, मिस्त्री की दिहाड़ी को छोड़कर निर्माण सामग्री के भाव में कमी आई है। अब तक शहर के आसपास जो जमीन के भाव थे उनमें 10 से 20 प्रतिशत तक कमी आई है।
^बीते साल की अपेक्षा सीमेंट, लोहे के गाटर सहित अन्य निर्माण सामग्री में कमी आई है। भावों में कमी आने के बाद अब मकान बनाने के लिए सामान लेने वालों की मांग भी बढ़ी है। महंगे दाम होने के चलते विशेष कर गरीब, मध्यवर्गीय लोग मकान बनाने से बच रहे थे। पर अब उन्हें कुछ राहत महसूस होगी। सुरेशगर्ग, टिंबर स्टोर विक्रेता, उचाना
^बीते साल की अपेक्षा सीमेंट का प्रति बैग 35 से 40 रुपए सस्ता हुआ है। रेती, बजरी, गाटर, सरिया भी सस्ता हुआ है। सुरेंद्रश्योकंद, दरोली खेड़ा
निर्माण सामग्री बीते साल अब इस साल
{सीमेंटका बैग ~300 ~260-265
{रेती ~40 (प्रति फीट) ~32-33
{बजरी ~40 (प्रति फीट) ~34
{पत्थर (छत्त के लिए) ~42 (प्रति फीट) ~30
{लोहे का गाटर ~47 किलो ~43 किलो
{सरिया ~43 किलो ~40 किलो