पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रिका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को देंगे बढ़ावा

पत्रिका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को देंगे बढ़ावा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके एक मात्र महिला कॉलेज ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनोखी पहल शुरू की है। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने स्वस्तिका नाम से पत्रिका निकाली है। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा कन्या भ्रूणहत्या को लेकर कॉलेज की छात्राओं के संवादों को प्रकाशित किया है। कॉलेज की छात्रा के हर अभिभावक को यह मैग्जीन दी गई है, ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

पत्रिकाका किया विमोचन

महिलासशक्तिकरण को लेकर बनी इस मैग्जीन का विमोचन स्वामी गणेशानंद महाराज धर्मार्थ ट्रस्ट उचाना के मुख्य सलाहकार स्वामी परमेश्वरानंद गिरी महाराज ने किया। स्वामी परमेश्वरानंद ने कहा कि स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज को महिला शिक्षा का विकास करने की बहुत ही आकांक्षा थी। 1998 में महिला शिक्षा के विकास के लिए सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय की स्थापना की।

छात्राओंको मिलेगी प्रेरणा

48पन्नों की इस मैग्जीन में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत में नारी शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं के विचारों को कविता, गीत, लेख के माध्यम से प्रकाशित किया गया है। इसमें कॉलेज में खेलों, परीक्षाओं में अव्वल रही छात्राओं के फोटो को प्रकाशित किया गया है। इसमें शिक्षाविदों के संदेश को भी प्रकाशित किया गया है।

शक्ति का संचार उद्‌देश्य

प्रिंसिपलबबीता गर्ग ने बताया कि स्वस्तिका पत्रिका का उद्‌देश्य छात्राओं को आशावादी दृष्टिकोण के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में स्फूर्ति और नई शक्ति का संचार करते हुए उनका सर्वागींण विकास करना है। जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छू सकें। इस मैग्जीन को कॉलेज की महिला अध्यापकों छात्राओं के द्वारा तैयार किया गया है।

{एसडी महिला कॉलेज ने निकाली स्वस्तिका के नाम से पत्रिका