पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी पहुंचे 14 हजार यूरिया के बैग, खाद की किल्लत खत्म

मंडी पहुंचे 14 हजार यूरिया के बैग, खाद की किल्लत खत्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना| मंडीमें सरकारी, प्राइवेट दुकान पर 14 हजार यूरिया के बैग पहुंचे। यहां किसानों को डिमांड के अनुसार खाद दिया गया। उचाना खंड में अब तक 2 लाख 52 हजार यूरिया के बैग सरकारी, प्राइवेट खाद की दुकानों, मिनी बैंक, पैक्सों पर चुके हैं।

किसान जगफूल, रामचंद्र निरंजन ने कहा कि फरवरी की शुरुआत में ही खाद की किल्लत कम होने लगी थी। रविवार को मंडी में पहुंचे खाद के बैगों अधिक संख्या में पहुंचे थे, जबकि लेने के लिए किसान कम आए थे। अधिकांश किसान तीनों सिंचाई को लेकर खाद ले चुके हैं। अब क्षेत्र में खाद की किसी तरह की किल्लत नहीं है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. जोजन सिंह नैन ने कहा कि खाद की किल्लत नहीं थी, लेकिन किसानों द्वारा तीन सिंचाई का स्टॉक करने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों तक के यहां खाद पहुंचाने के कारण कुछ परेशानी हुई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा अधिक खाद मंडी पहुंचा है।

इसमेंविधायक की भूमिका रही

भाजपानेता हरेंद्र डूमरखां ने कहा कि जिस समय क्षेत्र में खाद की किल्लत होने लगी थी उस समय विधायक प्रेमलता ने कृषि विभाग के डायरेक्टर, जिला अधिकारी से बातचीत कर खाद की किल्लत को दूर करने के लिए कहा था। खाद की कमी नहीं रही, लेकिन अधिक खाद का स्टॉक करने के लिए कई बार किसानों को परेशानी जरूरी हुई है।

उचाना. किसानोंके साधनों में यूरिया बैग की अनलोड करते मजदूर।