पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में सुनामी अलार्म के माॅडल ने सभी को पछाड़ा

प्रतियोगिता में सुनामी अलार्म के माॅडल ने सभी को पछाड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांवमें चार फरवरी से छह फरवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी में आरोही स्कूल घसो खुर्द का सुनामी अलार्म का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ. विशाल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की तरफ से तीन मॉडल शामिल हुए थे। इन्हें जनार्दन, ममता, मनीषा द्वारा तैयार करवा गया। यह मॉडल भविष्य में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में जाएगा।

मॉडल विजेता छात्रा 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा मनीषा ने बताया कि इस मॉडल के माध्यम से समुद्र के अंदर उठने वाली जानलेवा तरंगों का पता पहले लग जाता है। पहले पता लगने से जान, माल की हानि से बचा जा सकता है। मॉडल को तैयार करने में स्कूल के अध्यापकों की अहम भूमिका रही।