- Hindi News
- पालवां में 15 मार्च में होगी महिला पंचायत, विधायकों को भेजेंगे पत्र
पालवां में 15 मार्च में होगी महिला पंचायत, विधायकों को भेजेंगे पत्र
पालवांगांव में महिलाओं की पंचायत जिला पार्षद सुरेंद्र देवी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें 15 मार्च को पालवां गांव में प्रदेश स्तरीय महिला पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया। इस महिला पंचायत को बुलाने का उद्देश्य पीएम को हर गांव से अपनी प|ी को साथ रखने के लिए पत्र भेजे जाने को लेकर महिलाओं के साथ रणनीति तय करना है। इस पंचायत में प्रदेश से संबंध रखने वाली महिला विधायकों को भी पत्र भेजकर आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
वहीं, ग्रामीण बाला देवी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के लोगों के समक्ष अपने मन की बात रेडियाे के माध्यम से रखते हैं। हम अपने मन की बात पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से लिख रहे हैं। पीएम तक उनके लिखे पत्र पहुंचेंगे तो जरूर वो महिलाओं के मन की बात को सुनते हुए अपनी प|ी को साथ रखेंगे।यह नारी सम्मान का मुद्दा है। इस अवसर पर पर सावित्री, कमला, सरोज, बिमला, रामरति, कृष्णा, सुनीता मौजूद रही।