पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री की चिट्ठी पाकर खिले पेंशनधारकों के चेहरे

मुख्यमंत्री की चिट्ठी पाकर खिले पेंशनधारकों के चेहरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल ने पेंशनधारकों से चिट्टी के माध्यम से संवाद स्थापित किया है। जनवरी माह की पेंशन के साथ सीएम का एक पत्र भी बुजुर्गों को दिया जाएगा। इस पत्र के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गए 200 रुपए की जानकारी दी जाएगी।

मार्चसे बैंक खाते में आएगी पेंशन : बुजुर्गोंको पेंशन लेने के लिए मार्च माह में नगर पालिका, सरपंच के पास नहीं जाना पड़ेगा। अब यह पेंशन उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। यह बात सीएम द्वारा लिखे गए पत्र में भी है। साथ ही पत्र में सीएम द्वारा पेंशनधारकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया है। बुजुर्गों से अपने अनुभव का लाभ समाजसेवा में देते हुए पेंशन राशि को व्यसन जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि पन खर्च करें। स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा अभियान के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए गंदगी ने फैलाने, खुले में शौच करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।

सीएम विंडो में भेजे सुझाव, शिकायत सीएम ने पत्र में लिखा है कि सामाजिक सुरक्षा भत्ता वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए जिले स्तर पर सीएम विंडो पर भी सुझाव दे सकते हैं। ताकि पेंशनर के अधिकार से कोई वंचित रह जाए।

बुजुर्ग रामकुमार, प्रकाश, सरदारा ने कहा कि भाजपा के राज में भी सीएम मनोहर लाल का पत्र उन्हें मिला। पत्र को पाकर बुजुर्ग खुश हैं। इससे बुजुर्गों के साथ पत्र के माध्यम से सीएम ने संवाद किया है। वहीं बड़ौदा गांव के सरपंच धर्मेंद्र चहल ने कहा कि जनवरी माह की पेंशन फरवरी में वितरित करने के दौरान सीएम मनोहर लाल द्वारा भेजे गए पत्र भी साथ में दिए गए हैं। 2019 में पेंशन दो हजार रुपए होने की जानकारी भी पत्र में दी गई है।

पेंशन बढ़ोतरी की जानकारी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश