पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहल्लों में अवैध शराब के खुर्दों को हटाने की मांग

मोहल्लों में अवैध शराब के खुर्दों को हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | उचानाकलां गांव में मोहल्लों में अवैध शराब के खुर्दों, सरकारी स्कूल के सामने मीट के खोखों को बंद किए जाने की मांग को लेकर हरियाणा वाल्मीकि महासभा के हलका प्रधान शमशेर वाल्मीकि की अगुवाई में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में शिकायत दी। वाल्मीकि ने कहा कि सोमवार तक अगर अवैध खुर्दों, मीट के खोखों को बंद नहीं नहीं करवाया गया तो महिलाओं के साथ पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। सरकारी स्कूल, उचाना कलां बस स्टॉप सहित विभिन्न गांवों के मार्गों पर अवैध रूप से शराब खुर्दों पर बेची जा रही है। यहां से महिलाओं, स्कूल में जाने वाली छात्राओं का आवागमन होता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उचाना विकास मंच, ग्राम सुधार संगठन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी उचाना कलां के प्रिंसिपल द्वारा स्कूल के सामने से अवैध मीट के खुर्दों अवैध शराब के खुर्दों को हटवाने की मांग लिखित रूप में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाली छात्राओं महिलाओं को हो रही है। पूरे दिन पियक्कड़ गलियों में सुबह से लेकर शाम तक मौजूद रहते हैं। इस मौके पर रामनिवास, सुंदर, संजय राजेश मौजूद रहे।