- Hindi News
- व्यापारियों ने चौकी के लिए स्पेशल पीसीआर मांगी
व्यापारियों ने चौकी के लिए स्पेशल पीसीआर मांगी
उचाना | मंडीस्थित पुलिस चौकी के लिए स्पेशल पीसीआर गाड़ी की मांग व्यापारियों ने डीजीपी वाईएस सिंघल से की। रविवार को व्यापारी नरेंद्र गोयल, भूषण जैन ने मंडी की तरफ से पीसीआर मांग का पत्र डीजीपी वाईएस सिंघल से मिलकर दिया। व्यापारी नरेंद्र गोयल, भूषण जैन रामनिवास करसिंधू ने कहा कि उचाना मंडी कपास की आवक के लिए पूरे प्रदेश की मंडियों में प्रसिद्ध है। यहां फसल के सीजन में करोड़ों रुपए का लेन-देन होता है। गेहूं के सीजन में भी यहां बैंकों से करोड़ों का लेन-देन होता है। मंडी स्थित पुलिस चौकी के पास स्पेशल पीसीआर नहीं है। यहां पीसीआर स्पेशल होगी तो मंडी में गश्त होने के साथ-साथ फसल के सीजन में व्यापारियों को बैंकों से लेन-देन के दौरान वारदात होने का डर भी नहीं रहेगा। इस समय पुलिस थाना के पास एक पीसीआर गाड़ी है। पीसीआर के साथ पुराने बस स्टैंड से मंडी की तरफ आने वाले मंडी गेट से पहले महाराजा अग्रसेन चौक के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियुक्त करने की मांग भी की है।