विज्ञान रोजगार का आधार : डॉ. मलिक
राजीव गांधी कॉलेज में भौतिकी विषय पर व्याख्यान
भास्करन्यूज | उचाना
राजीवगांधी महाविद्यालय विज्ञान विभाग में भौतिकी विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जाट महाविद्यालय कैथल के प्रिंसिपल मांगेराम ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहताश मलिक ने की।
विद्यार्थियों को भौतिकी विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए ऊर्जा, ध्वनि, तरंग के प्रकार के का दैनिक जीवन पर महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से वो विज्ञान के माध्यम से सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर डॉ. राजेश श्योकंद, सुनील शर्मा, नेहा मलिक, पूनम, होशियार सिंह मौजूद रहे।