- Hindi News
- अतिरिक्त शुल्क दो, तत्काल होगी रजिस्ट्री
अतिरिक्त शुल्क दो, तत्काल होगी रजिस्ट्री
ऑनलाइनभू-रजिस्ट्री तत्काल करवाने के लिए अब आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त शुल्क देकर तत्काल रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया। तत्काल रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त शुल्क 5 हजार से 20 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। हालांकि तत्काल रजिस्ट्री की सुविधा प्रारंभिक 60 टोकनों के बाद मिलेगी। अधिकतम 10 लोग ही इसका लाभ ले सकेंगे।
येदेना होगा अतिरिक्त शुल्क
तत्कालरजिस्ट्री करवाने वालों के लिए पांच लाख से 50 लाख रुपए तक की रजिस्ट्री के लिए पांच हजार, 50 लाख से एक करोड़ तक रजिस्ट्री के लिए 10 हजार, एक करोड़ से अधिक की राशि की रजिस्ट्री पर 20 हजार रुपये का शुल्क देना होगा। तत्काल योजना में 10 टोकन ही दिए जाएंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक ही रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।
इससेहोने वाले फायदे
सुखबीर,वेदप्रकाश, राजमल ने कहा कि कई बार तत्काल रजिस्ट्री करवानी होती है। टोकन सिस्टम के बाद कई-कई दिनों में नंबर आता है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशान उठानी पड़ती है। रजिस्ट्री तत्काल करवाने के लिए शुल्क तय करने से अब फायदा होगा।
अबतक हुई 71 रजिस्ट्री
इसमाह शुरू हुए ई-रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया के तहत अब तक 71 रजिस्ट्रियां हुई हैं। गुरुवार के लिए एडवांस में टोकन लिए जा चुके हैं। मंगलवार, गुरुवार को रजिस्ट्री होती है। रजिस्ट्री के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से जूझना पड़े। टोकन लेने के बाद दिए जाने वाले समय पर क्रेता-विक्रेता दोनों को रजिस्ट्रार क्लर्क के समक्ष उपस्थित होना होगा। ई-रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया शुरू होने से धांधली पर भी रोक लगेगी।
करवासकते है तत्काल रजिस्ट्री
^सबतहसील कार्यालय में ऑन लाइन रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। ई-रजिस्ट्रीकरण प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्री के लिए आने वाले नागरिकों को पहले टोकन दिए जा रहे हैं। प्रथम 60 टोकन तक 10 रुपये प्रति टोकन शुल्क लिया जाता है। इसके बाद अगर कोई व्यक्ति तत्काल रजिस्ट्री करवाना चाहता है तो वह अतिरिक्त शुल्क देकर उसी दिन रजिस्ट्री करा सकेगा। -राजबीर,रजिस्ट्री क्लर्क, सब तहसील उचाना