पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट में कीड़े होने से नहीं होता बच्चों का पूरा विकास : डॉ. गर्ग

पेट में कीड़े होने से नहीं होता बच्चों का पूरा विकास : डॉ. गर्ग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा की खुराक देकर स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अभियान के तहत 6 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जाएगी। यह अभियान 13 फरवरी को भी चलेगा। डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि जो बच्चों को खुराक नहीं दी जा सकी, उन्हें 13 फरवरी तक खुराक दी जाएगी।

डॉ. गर्ग ने कहा कि शारीरिक रूप से मजबूत होकर ही हमारे बच्चे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आम दिनचर्या के दौरान तो अभिभावक और ही बच्चे स्वयं अपने शरीर और उसमें पैदा होने वाली बीमारियों का ध्यान रख पाते हैं, जिस कारण शरीर में विकार पैदा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों खासतौर से महिलाओं में रक्त की कमी एक बड़ी बीमारी के रूप में सामने रही है।

डॉ. गर्ग ने कहा कि जो बच्चे रक्त अल्पता का शिकार हैं, उनका पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद में मन नहीं लगता है। शरीर मजबूत है तो बच्चे हर कार्य को पूरे मनोबल से करेंगे। इस गोली के सेवन से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। पेट में कीड़े रहने से बच्चों का विकास पूर्ण रूप से नहीं हो पाता।