पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक खाता में आई पेंशन, बुजुर्ग काट रहे हंै चक्कर

बैंक खाता में आई पेंशन, बुजुर्ग काट रहे हंै चक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | नगरपालिकाके अधीन आने वाले 13 वार्डों में पेंशन धारकों को दी जाने वाली राशि बैंक खाता में चुकी है, लेकिन बुजुर्ग पेंशन को लेकर चक्कर काट रहे हैं। नगरपालिका सचिव द्वारा ज्वाइनिंग नहीं करने से अब भी सचिव का पद रिक्त है।

बैंक खाता से सचिव के हस्ताक्षर होने के बाद ही पेंशन निकलवाई जा सकती है। सुबह से लेकर शाम तक पेंशन लेने के लिए बुजुर्ग नगरपालिका पहुंच रहे हैं, लेकिन खाता में राशि आने के बाद भी बिना पेंशन लिए वापस जा रहे हैं। नगरपालिका के अधीन आने वाले 13 वार्डों में 1450 पेंशन धारक हैं। नगरपालिका के खाता में जनवरी से बढ़ी हुई पेंशन के तहत 16 लाख 97 हजार रुपए बीते सप्ताह चुका है। बैंक में राशि आने के बाद भी पेंशन को लेकर बुजुर्ग इंतजार कर रहे हैं।

नहींमिल रही पेंशन

बुजुर्गोंने कहा कि जनवरी की पेंशन फरवरी में दी जा रही है। पेंशन लेने के लिए वह कई दिनों से रहे हैं, लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारी सचिव नहीं होने के कारण बैंक में आई पेंशन की राशि को निकलवा नहीं पा रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि जब तक सचिव यहां ज्वाइनिंग नहीं कर रहे तब तक दूसरे नगरपालिका सचिव को यहां का चार्ज देकर खातों से पेंशन की राशि निकलवाई जाए।

पांच दिनों से रहे हैं पेंशन लेने

^पांचदिनों से पेंशन लेने के लिए नगरपालिका में रहा हूं। एक बार आना बड़ा मुश्किल होता है। यहां सचिव अगर ज्वाइन नहीं कर रहा है तो किसी दूसरे सचिव को यहां का चार्ज देकर कम से कम नगरपालिका के बैंक खाता में जमा राशि तो निकलवाई जाए ताकि पेंशनधारकों को परेशानी हो। -वेदप्रकाश,पेंशनधारक

सचिव ने नहीं किया ज्वाइन

^18जनवरी को यहां सचिव गुरमीत सिंह नारायणगढ़ (यमुनानगर) से उचाना नगरपालिका के ऑर्डर हुए थे। अब तक सचिव ने उचाना नगरपालिका मेंं ज्वाइनिंग नहीं की है। सचिव के होने के कारण बैंक खाता से पेंशन की राशि नहीं निकल पा रही है। नगरपालिका के सभी कार्य बिना सचिव के प्रभावित हो रहे हैं। -शकुंतलादेवी, चेयरपर्सन, नगरपालिका उचाना।