- Hindi News
- ग्रामीणों के अल्टीमेट पर जागी पुलिस, उचाना कलां में छापेमारी
ग्रामीणों के अल्टीमेट पर जागी पुलिस, उचाना कलां में छापेमारी
उचानाकलां गांव में बढ़ रहे अवैध खुर्दों की संख्या, मीट के खोखों को एक सप्ताह तक बंद नहीं करने पर दिए गए हरियाणा वाल्मीकि महासभा, ग्रामीणों के अल्टीमेट पर मंडी स्थित पुलिस चौकी की नींद टूटी। सोमवार शाम को ही मंडी स्थित पुलिस चौकी ने उचाना कलां में छापेमारी कर छह अवैध शराब के खुर्दों से 49 शराब की बोतलें बरामद की।
मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि उचाना कलां गांव में सतीश से 7, अजय, शमशेर से 7-7, सुरेश, सतपाल से 10, नरेश से 8 देसी शराब की बोतलें बरामद की। ये लोग अवैध रूप से ठेका देशी शराब को बेच रहे थे। इन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। भविष्य में भी अवैध खुर्दों पर शराब की बिक्री की जानकारी मिली तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
हरसप्ताह हो छापेमारी
हरियाणावाल्मीकि महासभा के प्रधान शमशेर वाल्मीकि, संजय, सुरेश, वीरेंद्र ने कहा कि उचाना कलां गांव में पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से अवैध खुर्दों की संख्या बढ़ रही थी। पुलिस को चाहिए कि वो हर सप्ताह गांव में छापेमारी करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना कलां के सामने रखे मीट के खोखे भी हटवाएं। यहां नारनौंद, बरवाला बस स्टॉप होने से महिला यात्रियों, छात्राओं का आवागमन रहता है।
{छह अवैध शराब के खुर्दों से बरामद की 39 देसी शराब की बोतलें