- Hindi News
- बिजली का बिल नहीं भरा तो बदलेगा बिल का रंग
बिजली का बिल नहीं भरा तो बदलेगा बिल का रंग
आपकीदुकान, मकान का बिजली का बिल का रंग अगर लाल हो तो तुरंत भर दें। बिल नहीं भरने पर बिजली निगम आपका बिना किसी चेतावनी के कनेक्शन काट सकता है। बिजली निगम द्वारा अब लोगों को नियमित रूप से बिल भरने की आदत डालने के लिए एक बिल पेंडिंग होने पर लाल रंग का बिजली का बिल भेजा जा रहा है। यह बिजली बिजली उपभोक्ता के लिए चेतावनी होगी ताकि वह बिल भर सकें।
क्याफायदा होगा
पहलेबिजली निगम का बकाया बिल नहीं भरने पर नियमित रूप से हर बार बिजली बिल पर ब्याज लगाकर उपभोक्ता के पास भेजा जाता था। कई बिल होने के बाद उपभोक्ता को राशि अधिक होने पर बिल भरने में परेशानी होने से बिजली उपभोक्ता निगम का डिफाल्टर बन जाता था। अब एक बिल पेंडिंग होने पर ही बिल का रंग बदलने पर उपभोक्ता को पता लग जाएगा कि अगर बिजली का बिल नहीं भरा तो उसका कनेक्शन कभी भी कट सकता है।
लालअक्षरों में होगी चेतावनी
एकबिल पेंडिंग होने के बाद जो बिल उपभोक्ता के यहां पहुंचेगा उस पर लाल अक्षरों में लिखा होगा आवश्यक सूचना यदि देय तिथि तक बिल का भुगतान नहीं किया गया तो बिना किसी और नोटिस के आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इससे पहले जो बिल आता था वह नीले रंग में होता था।
^जिन उपभोक्ताओं की तरफ एक बिल पेंडिंग है उनको लाल रंग के बिल भेजे जाने लगे हैं। यह उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी बिल है। इस चेतावनी के बाद बिल नहीं भरा गया तो बिना किसी सूचना के बिजली का कनेक्शन काटा जा सकता है। -धर्मबीरसिंह, एसडीओ, बिजली निगम उचाना।
उचाना बिजली निगम के अधीन 32 गांव आते हैं। छातर, काकड़ोद, घोघडिय़ा पॉवर हाउस है। इन गांवों के बिजली उपभोक्ताओं की तरफ 150 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया है। कई योजनाएं बकाया बिलों को भरने के लिए शुरू की गई। निगम का उद्देश्य अब भविष्य में नए बिजली बिलों के डिफाल्टर उपभोक्ता हो है।