पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारी शिक्षा, बेटी बचाओ का संकल्प लिया

नारी शिक्षा, बेटी बचाओ का संकल्प लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | कपासमंडी में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वामी दयानंद के जीवन के बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। नारी शिक्षा, बेटी बचाओ के लिए संकल्प भी लिया गया।

योग शिक्षक एवं प्रमुख समाज सेवी बलराज श्योकंद ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने जीवन काल में नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ जात-पात के भेदभाव को भी खत्म किया था। हर किसी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए नारी शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इससे पूर्व हवन का आयोजन कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस मौके पर सूरजमल कापड़ो, रामेश्वर आर्य, ईश्वर करसिंधू, खुजान, लक्ष्मण आर्य, रवि मौजूद रहे।

कपास मंडी में आयोजित हवन में मौजूद सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।