पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा की संस्कृति को समझें युवा : सांगवान

हरियाणा की संस्कृति को समझें युवा : सांगवान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय में हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय लघु हास्य हरियाणवी नाटक प्रतियोगिता में प्लस प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खापड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक आयोजित हुई। स्कूल चेयरमैन आरएम सांगवान, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. डीडी सांधू द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांगवान ने बताया कि स्कूल की तरफ से शामिल करण सिंह सैनी के नेतृत्व में जगमाल खटकड़, यश कुमार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर उचाना का नाम प्रदेश भर में रोशन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजित होने से जहां हरियाणवी संस्कृति के प्रति युवाओं में प्रेरणा पैदा होती है तो इस भागदौड़ के जीवन में कुछ समय हंसी के लिए भी निकलता है। जीवन में हंसना सबसे जरूरी है। युवाओं को चाहिए कि वो आज के दौर में हरियाणवी की संस्कृति को समझे।

उचाना. कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय में प्रदेशस्तरीय लघु हास्य हरियाणवी नाटक प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहे प्लस प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खापड़ के चेयरमैन आरएम सांगवान, टीम को पुरस्कृत करते वीसी डॉ. डीडी संधू।