बेटी बचाओ पर कार्यक्रम 15 को
उचाना | लितानीरोड पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से 15 फरवरी को बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के जिला अध्यक्ष सूरजभान पिंडारा हिस्सा लेंगे। महासभा के उचान इकाई प्रधान शमशेर वाल्मीकि ने बताया कि जिलेभर से कार्यक्रम में महिला वक्ता भी पहुंचेगी जो बेटी बचाओ के लिए वाल्मीकि समाज के लोगों को प्रेरित करेंगी।