- Hindi News
- वायदों से नहीं जीते जा सकते चुनाव : डूमरखां
वायदों से नहीं जीते जा सकते चुनाव : डूमरखां
उचाना | इनेलोकिसान सेल के पूर्व जिला महासचिव सत्ता डूमरखां ने कहा कि भाषण, वायदों के साथ कुछ समय तक तो लोगों को गुमराह किया जा सकता है। यह सब लंबे समय तक नहीं चल सकता है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हुई हार इस बात का प्रमाण है कि सिर्फ भाषण, वादों से नहीं जीते जा सकते बल्कि जनता से किए वायदों पर काम करना चाहिए। वे पुरानी मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता प्राप्ति से पूर्व कालेधन को देश में लाने और सभी के खातों में 15 लाख रुपए डालने का झूठा वादा किया था।