पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नव चयनित जेबीटी टीचरों की बैठक 15 को रोहतक में

नव चयनित जेबीटी टीचरों की बैठक 15 को रोहतक में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की खंड स्तरीय बैठक खटकड़ गांव में अशोका विद्या मंदिर स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता जेबीटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में चयनित हुए जेबीटी अध्यापकों की अब तक नियुक्ति नहीं होने पर रोहतक में 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में प्रदेशस्तरीय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हिस्सा लेंगे।

भाजपा को सत्ता में आए तीन महीने से अधिक का समय हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में चयनित हुए जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं करवाई जा रही है। इस बैठक में अगली रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर सुनील खटकड़, रामनिवास खेड़ी मंसानिया, नरेश छातर, सुखबीर मौजूद रहे।