पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्री ऑनलाइन बनीं लोगों के लिए जी का जंजाल

रजिस्ट्री ऑनलाइन बनीं लोगों के लिए जी का जंजाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑनलाइनरजिस्ट्री होना रजिस्ट्री करवाने आने वाले लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। सप्ताह में दो दिन ही रजिस्ट्री होने से लोग परेशान है। एक दिन में 60 रजिस्ट्री होने से पूरे सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार को ही रजिस्ट्री होती है। इससे एक सप्ताह में 120 ही रजिस्ट्री हो सकती है।

यहां रजिस्ट्री करवाने वालों की संख्या अधिक होने से अब से पहले ही 26 फरवरी तक के एडवांस में टोकन कट चुके है। परेशानियाें को देखकर लोगों ने कार्य दिवस के दौरान हर रोज रजिस्ट्री करने की मांग की।

सर्वरडाउन हो तो नहीं हो पाती रजिस्ट्री

इंटरनेटसेवा से ऑनलाइन रजिस्ट्री होती है। सर्वर डाउन होने पर रजिस्ट्री प्रकिया प्रभावित होती है। प्रक्रिया के दौरान सर्वर डाउन होने से उस दिन रजिस्ट्री करवाने वालों को अगले रजिस्ट्री डे के दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

जगरूप, अमित, राजकुमार ने कहा कि रजिस्ट्री ऑनलाइन होने से परेशानी बढ़ रही है।सप्ताह में दो दिन ही रजिस्ट्री होने के चलते एडवांस में बुकिंग रजिस्ट्री की हो रही है। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने कहा कि सप्ताह में दो दिन मंगलवार, गुरुवार को रजिस्ट्री होती है। एक दिन में 60 रजिस्ट्री हो सकती है।