पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारा लेखन स्पर्धा में अर्चना रही अव्वल

नारा लेखन स्पर्धा में अर्चना रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | रेलवेरोड पर सनातन धर्म महिला कॉलेज में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े के तहत कविता पाठ, भाषण, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं से 20 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कविता पाठ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रीनू ने पहला, बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा मुकुल ने द्वितीय, भाषण में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रवीण ने प्रथम, नारा लेखन में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्चना ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय, किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि जीवन में मातृ भाषा को अपनाएंगे तो ही हम उन्नति कर पाएंगे। इस मौके पर प्राध्यापिका राजकौर, नीरू बंसल, मीनू, मोनिका, सुमन गुप्ता, मंजू भी मौजूद रहीं।