पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमसुख सेवा समिति का शिविर कल

प्रेमसुख सेवा समिति का शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | नगरकी समाजसेवी एवं पंडित र| शास्त्री गुरु उपेंद्र मुनि के सान्निध्य में बनी संस्था श्री गुरु प्रेमसुख सेवा समिति उकलाना के तत्वावधान में स्थानीय अनाज मंडी परिसर में 14 दिसंबर, को असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए पुराने कपड़ों को एकत्रित करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान दिनेश जिंदल उर्फ मोलड़ ने कहा कि किसी इंसान द्वारा दिया गया कपड़ा किसी भी जरूरतमंद और गरीब को इस बढ़ती सर्दी से बचने में मदद करेगा। सचिव अजय सोनी ने कहा कि पुराने कपड़ों का होगा जब दान, जरूरतमंदों को होगा आराम।