- Hindi News
- किनाला में महिला सर्कल कबड्डी 14 फरवरी से
किनाला में महिला सर्कल कबड्डी 14 फरवरी से
उकलाना मंडी | किनालागांव में बाबा गैबीसाहब क्लब की ओर से पंचग्रामी पाबड़ा चमारखेड़ा के तत्वावधान में 14 फरवरी से तीन दिवसीय महिला सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हलका उकलाना विधायक अनूप धानक अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेश सेलवाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष टोहाना विधायक सुभाष बराला कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।