- Hindi News
- शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग
शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग
उकलाना मंडी | गतदिवस गांव बिठमड़ा में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और रोष स्वरूप सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि गांव में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जाए और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके गिरफ्तार किया जाए। जिस पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में गांव बिठमड़ा निवासी सादा राम ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी कृष्ण उर्फ पाढा राम जाचा उर्फ जयचंद ने बीते 7 फरवरी रात्रि को नशे में धुत होकर उनके घर में घुसकर तोड़-फोड़ की उन्हें रोकने की कोशिश करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 457 के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी।