अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
उकलाना मंडी | खंडउकलाना शिक्षा विभाग के अंग्रेजी के अध्यापकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उकलान मंडी में सोमवार को शुरू किया गया। इस शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी अनिता सिंगला ने समस्त अध्यापकों से अपील की और कहा कि उन्हें अपनी योग्यता का पूर्ण उपयोग करते हुए छात्र-छात्राओं के शिक्षा स्तर को सुधारना चाहिए। एबीआरसी सत्यवान वर्मा ने बताया कि शिविर में खंड उकलाना के 37 अध्यापक प्रशिक्षण प्रदान कर रहें और शिविर में मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार होशियार सिंह प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।