पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो मार्केट उकलाना में दुकान का ताला तोड़ चोरी

ऑटो मार्केट उकलाना में दुकान का ताला तोड़ चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयभूना रोड पर ऑटो मार्केट में स्वर्गद्वार आश्रम के पास मंगलवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों ने बढ़ रही चोरियों पर पुलिस महकमेे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दुकान के मालिक कर्मू उर्फ कर्मदीन ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से सीपीयू, एलडी मॉनीटर, इनवर्टर-बैटरी, बूफर स्पीकर्स और अन्य सामान गायब मिला। इस दौरान दुकानदारों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। बाद में दुकानदारों ने थाने का घेराव कर दिया। इस पर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने दुकानदारों को समझाकर शांत किया और जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने मार्केट में चौकीदार रखे जाने का सुझाव भी दिया। इस मौके पर चरणजीत सिंह ऐलावादी, सुल्तान सिंह, रामबिलास, राजू, राजेन्द्र सोनी, बलवंत मिस्त्री, राजू पेंटर, सुरेश शीशे वाला, अशोक मिस्त्री, नरेश कुमार रेड्डू आदि मौजूद रहे।

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट दुकानदारों ने किया थाने का घेराव

खबरें और भी हैं...