पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन का आनंद ले सकता है: प्रज्ञानंद

स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन का आनंद ले सकता है: प्रज्ञानंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलियोग सेवा समिति शाखा उकलाना के तत्वावधान में गीता भवन मंदिर में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में भटिंडा रामपुरा फूल आश्रम के महंत स्वाति प्रज्ञानंद महाराज उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज के इस युग में एक स्वस्थ व्यक्ति ही सुंदर जीवन जीने का आनंद ले सकता है।

इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में लोगों को सुंदर स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाई और स्वास्थ्य योग श्रद्धा आनंद प्रेम के चक्रों को कैसे जागृत किया जाए आदि महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान दिया। इस अवसर पर जयराम महिला योग समिति की अध्यक्ष संगीता गर्ग को लगातार 7 महीनों से योग कक्षा चलाने पर पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष सत्यभूषण बिंदल स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बीरसिंह भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष भीम सिंह ने भी योग विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर श्रीहरि बोल प्रभात फेरी संचालक धर्मपाल, विजय जैन, महेंद्र कुंडू, डॉ. कश्मीर सागर, दीपेंद्र आहूजा, रक्षा गोयल, निर्मला गर्ग, नीलम गर्ग, कमलेश, सरोज, आशा, राधा बिमला देवी आदि मौजूद रहे।

संगीता गर्ग को सम्मानित करते स्वामी प्रज्ञानंद सत्यभूषण बिंदल।