पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगदम्बा कॉटन मिल में आग लगने से रुई जली

जगदम्बा कॉटन मिल में आग लगने से रुई जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | स्थानीयसिरसा-चंडीगढ़ रोड पर स्थित जगदम्बा कॉटन मिल में बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब आग लगने से गोदाम में रखी लाखों रुपये की रुई जलकर राख हो गई। आग लगने पर मजदूरों ने बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मिल के मालिक जगदीश राय गोयल ने बताया कि शार्ट सर्किट से या मशीनों से उत्पन्न हुई चिंगारियों की वजह से आग लगने की संभावना है। आग लगने के वक्त मिल के गोदाम में रखी 55 क्विंटल रुई पूरी तरह जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इससे मिल को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।