पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4312 परीक्षार्थी 16 सेंटरों पर देंगे एचटेट की परीक्षा

4312 परीक्षार्थी 16 सेंटरों पर देंगे एचटेट की परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | हरियाणाअध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 12 विद्यालयों में 4 तकनीकी संस्थाओं में 16 केंद्र बने हैं। जिस पर 4312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिप्रिय संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त डाॅ. एसएस फूलिया एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों सुपरवाइजरी अधिकारियों के साथ बैठक की। उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी 2016 को होने वाली पीजीटी लेवल तीन की शाम दो बजे से 4.30 बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात केंद्र अधीक्षकों सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। परीक्षा के दौरान महिलाओं की तलाशी लेने के लिए अलग से कमरा हो और महिला कर्मी द्वारा ही उनकी तलाशी ली जाए। सभी केंद्रों में पीने के पानी और बिजली का प्रबंध हो।

खबरें और भी हैं...