दिनभर छाए रहे बादल, ठंड बढ़ा गए
कुछ जगह पर हुई हल्की बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान गिरा आठ डिग्री
यमुनानगर| शनिवारसुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चलती रही। कई जगह ही हल्की बूंदाबांदी हुई, बादल बिन बरसे ही निकल गए। लेकिन मौसम में ठंडक घोल गए। अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक गिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम सात डिग्री। तेज हवाएं दिनभर चलती रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इससे हर दिन तापमान बढ़ेगा। तीन दिनों बाद तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।
फसलके लिए अच्छी है ठंड: कृषिवैज्ञानिक डॉक्टर बीआर कांबोज ने बताया कि मौसम में अभी ठंडक बनी रहनी चाहिए। दो दिन से निकल रही तीखी धूप से ऐसा लग रहा था कि गर्मी का मौसम गया हो। शनिवार को चली ठंडी हवा और कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी गेहूं अन्य फसल के लिए फायदेमंद है। गेहूं की फसल को अभी ठंड की जरूरत है। यमुनानगर में 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है।
रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम नौ डिग्री होगा। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।