गुरु गोरखनाथ की जयंती पर किया हवन
बकानागांवमें श्री जाहर वीर गोगा माड़ी सेवा समिति की ओर से गुरु गोरखनाथ की जयंती मनाई गई। मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंगला, सुखदेव नागल, ब्लॉक समिति सदस्य कपिल मेहता गांव की नवनिर्वाचित सरपंच पंचायत सदस्य पहुंचे। इन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। योगी मोहन नाथ गायत्री मंत्रोच्चारण कर हवन संपन्न करवाया। मौके पर विनोद कुमार, सुशील जोगी, गुलाब नाथ, श्रीराम, शिव कुमार, महिंद्र सिंह, कर्मचंद, अजमेर सिंह, रिंकू, सुरेंद्र कुमार, रोशन लाल, लाभ सिंह, मामचंद, सुशील, गिरिराज आदि ने कहा कि गांव क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति समृद्धि के लिए गांव में हर साल गुरु गोरखनाथ जयंती पर हवन किया जाता है। मौके पर शिवदास, मनोहर लाल, राज कुमार, अशोक, प्रीति लाल, ओमप्रकाश बोज, संजीव, मायाराम, सतपाल, डिम्पल, राजेश कुमार, राजीव कुमार, केशो राम, सोहन लाल, लहरी मेहर नंबरदार मौजूद रहे।