पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गो तस्करों ने पुलिस गोरक्षा दल पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

गो तस्करों ने पुलिस गोरक्षा दल पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोतस्करोंने एक बार फिर से गोरक्षा दल पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। तस्कर गाड़ी छोड़कर खेतों के रास्ते से भाग गए, लेकिन गनीमत यह रही कि गोरक्षा दल पुलिस के किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ। गोरक्षा दल के सदस्य सचिन भटौली, संजीव ने बताया कि गो तस्करी की सूचना पाकर गो रक्षा दल रणजीतपुर पुलिस ने संयुक्त गांव नगली डारपुर के पास नाका लगा दिया। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक टाटा पिकअप आई, जिसमें पांच पशु भरे हुए थे। पुलिस ने चालक को रोकने का इशारा किया। लेकिन पिकअप रोकने की बजाय नाका तोड़कर गो रक्षादल पुलिस के उपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। मगर बेरीकेट लगे होने के कारण पिकअप के टायर फट गए। उसके बाद भी तस्करों ने गाड़ी को भगाते रहे। पुलिस ने भी उनका पीछा करती रही। पुलिस का पीछे आता देख तस्कर जाटोवाला के पास पशुओं से भरी पिकअप को छोड़कर खेतों के रास्ते निकल गए। पुलिस गो रक्षा स्टाफ इंचार्ज अजीत रणजीत पुर चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पशुओं का इलाज करवाकर उन्हें आदिबद्री स्थित गोशाला में छोड़ दिया है। मौके पर तनुज, रंजीत, सुमित, गुलशन, नैब सिंह, फोजी रामपाल रामबीर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...