प्रतियोगिता में सोनम आहुजा ने लिखा सबसे अच्छा स्लोगन
यमुनानगर | राज्यस्तरीय रनिंग ट्राफी प्रतियोगिता का आयोजन आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ। इसमें मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में स्लोगन राइटिंग में सोनम आहुजा ने प्रथम, चित्रकारी में शिवम सिंघल प्रथम, ट्रेवल समाधान में विशाल नारंग ने द्वितीय, प्रश्नोत्तरी में गुरवीन कौर आनंद और कुमार नारायण तनेजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. शैलेश कपूर ने कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल धवन, टीम इंचार्ज प्रो. स्वाति, प्रो. पवन कुमार को इसका श्रेय दिया।