पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में यमुनानगर आईएमए को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

प्रदेश में यमुनानगर आईएमए को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमएकीयमुनानगर ईकाई पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा काम कर रही है। इसको लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान एसोसिएशन पदाधिकारियों को पानीपत में आयोजित राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में मिला। राज्य प्रधान डॉक्टर पंकज मुठनेजा ने यमुनानगर प्रधान डॉक्टर अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया।

डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि यमुनानगर ईकाई की ओर से समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। बेटी बचाओ के लिए भी कई कार्यक्रम किए गए। उनका कहना है कि अगर किसी भी डॉक्टर के साथ कुछ भी गलत हुआ तो आईएमए उस डॉक्टर के साथ खड़ा रहा। उनका कहना है कि आगे भी इसी तरह से समाज हित और डॉक्टर हित के लिए काम किए जाते रहें। प्रशासन ने भी उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित किया था।

यमुनानगर | आईएमएकी जिला इकाई अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल को किया गया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...