- Hindi News
- National
- ट्रक पलटने की सूचना पाते ही चालान काटना छोड़ कर लोगों को बचाने दौड़े एएसआई हवलदार
ट्रक पलटने की सूचना पाते ही चालान काटना छोड़ कर लोगों को बचाने दौड़े एएसआई हवलदार
रविवारकोपुलिस कर्मी संवदेनशील दिखे। घटना स्थल पर देरी से पहुंचने के आरोप भी बेबुनियाद साबित कर दिए। सुबह नौ बजे सरस्वती शुगर मिल के पास गन्ने से भरा ट्रक हेयर सैलून की दुकान के ऊपर पलट गया। दुकान में छह लोग थे। बाइपास चौक पर एएसआई दलीप सिंह वाहनों की चेकिंग में व्यस्त थे। जैसे ही बाइक सवार ने उन्हें बताया कि शुगर मिल के पास गन्ने का ट्रक हेयर सैलून की दुकान पर पलट गया है तो उन्होंने तभी चालान बुक बंद की और घटना स्थल की तरफ दौड़े। उनके साथ हवालदार जगदीप सिंह भी थे। उन्होंने मौके पर पहुंचते ही सैलून पर गिरे गन्ने को उठाकर दूसरे साइड में फेंकना शुरू कर दिया। उन्हें देख आसपास खड़े लोग भी इसमें जुट गए। 20 मिनट में ही दुकान में फंसे लोगों को बाहर निकाल दिया। दलीप सिंह ने बताया कि गन्ना गिरने से दुकान के अंदर लोगों का दम घुट सकता था। हादसे से चार बाइक टूट गई।
दलीप सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले भी उन्होंने बाइपास पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली कैंटर की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति दोनों के बीच फंस गया था। तब भी उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल निकाल लिया था।
दुकानमें काम कर रहा था: पटेलनगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि इस हाइवे पर उनकी करियाने की दुकान है। वह दुकान में काम कर रहा था और उसके पिता मोती राम दुकान के बाहर बैठे हुए थे। अचानक शुगर मिल की तरफ गन्ने से लदा ट्रक जा रहा था कि दुकान के पास आकर ट्रक का टायर फट गया। सारा गन्ना उनकी दुकान के आगे भी गिरा। इस दौरान दुकान के बाहर बैठे उनके पिता घायल हो गए।
घबरा गए थे सभी
जबहादसा हुआ तो दुकान में हमीदा निवासी मोहम्मद सहजाद, सलमान सहित तीन लोग थे। उन्होंने बताया कि जब हादसा हुआ। उस दौरान वह दुकान में कस्टमर की कटिंग कर रहा था। दुकान में अन्य पांच लोग अंदर थे। ट्रक के पलटने से दुकान के अंदर सभी लोग घबरा गए थे। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। उधर ट्रक के पलटने से हेयर सैलून के बाहर खड़ी चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
यमुनानगर | पलटेट्रक को पुलिस ने क्रेन की मदद से उठवाया।