वेलेंटाइन डे पर पार्क में लगाए 50 हर्बल पौधे
यमुनानगर | वेलेंटाइनडे के अवसर पर एक सोच संस्था द्वारा खालसा कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन संस्था संस्थापक शशी गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मल चौहान पहुुंची। वहीं वार्ड 14 में निर्माणधीन पार्क में 50 हर्बल पौधे लगाए गए। खालसा कॉलेज के प्रोग्राम अधिकारी अजीत ने बताया कि एक सोच संस्था के साथ मिलकर मार्च 2018 तक तीन हजार से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है।
संस्था संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि वेलेंटाइन डे का एक वर्ग के लिए बल्कि हर वर्ग के लिए है। इस दिन सभी को प्यार सम्मान देना चाहिए। मौके पर शारदा रानी, आनंद, दर्शन लाल, वीरभान, किरण, रेखा, कमला, रानी संदीप, राजकुमार, अनिल, जोगेश, विशाल, सुमित, हर्षित ऋषि मौजूद रहे।