फूड सेफ्टी एक्ट का व्यापारियों ने जताया रोष
यमुनानगर | ऑलइंडिया उद्योग व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें फूड सेफ्टी एक्ट पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। संजय मित्तल विक्रम चौहान ने फूड सेफ्टी एक्ट कानून को व्यापारी विरोधी और भ्रष्टाचार युक्त बताया।
शहरी अध्यक्ष नितिन भाटिया ने कहा की ये कानून बेकरी उद्योग के लिए खतरे की घंटी है। छोटा ब्रेकर्स, कंफेक्शनरी उद्योग इस कानून के कारण समाप्त हो जाएगा। मित्तल ने कहा की पिछली सरकार ने इस कानून को विदेश से आयात किया और आज भी देश में सभी कानून अंग्रेजों के बनाए हुए ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कानून पर 4 मई तक रोक लगा दी है।