कष्ट निवारण समिति की बैठक आज
यमुनानगर | जिलालोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक जिला सचिवालय के सभा कक्ष कमरा नंबर-203 में 15 फरवरी को प्रात: 11 बजे होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे, जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. एसएस फूलिया ने दी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों से अपील की कि उक्त बैठक में अवश्य भाग लें।