पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भजन कीर्तन गाकर यात्रा में झूमे भक्त

भजन कीर्तन गाकर यात्रा में झूमे भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | श्रीशिवशक्ति मंडल की तरफ से श्री रामपुरा कॉॅलोनी के ट्यूबवेल वाले ग्राउंड में स्थित शिव मंदिर में श्रीमदद्भागवत का आयोजन किया गया। यात्रा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश उठाकर चल रही थी। साथ ही कथा वाचक पंडित मदन शास्त्री भी श्री मद्भागवत को सिर पर धारण कर चल रहे थे। यात्रा में शामिल महिलाएं पुरुष भजन कीर्तन गाकर झूमते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा बाद में कॉॅलोनी के विभिन्न इलाको से होती हुई मंदिर प्रांगण में जाकर कथा स्थल पर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह भागवत कथा 21 फरवरी तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर तीन से 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के तहत 17 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्म होगा, जबकि 18 फरवरी को गिरिराज पूजा 19 फरवरी को रूकमणि विवाह होगा। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...