संत रविदास जयंती समारोह को लेकर पंजेटो का माजरा में निकाली प्रभातफेरी
भाजपा पार्षद कर्मबीर गोंदवाल ने काटा रिबन, संत रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करने का किया आग्रह
भास्करन्यूज | यमुनानगर
संतशिरोमणिगुरु रविदास महाराज के प्रस्तावित जयंती समारोह को लेकर रविवार को पंजेटो का माजरा में प्रभातफेरी निकाली गई। पार्षद कर्मबीर गोंदवाल ने स्वयं प्रभातफेरी के शुभारंभ पर रिबन काटा। इस दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से कर्मबीर को सिरोपा भी भेंट किया गया।
पंजेटो का माजरा से शुरू हुई प्रभातफेरी मंडेबरी, फूसगढ़, महरामपुर, गलौली, मनसापुर, हरनौली मंडेबर से होती हुई दोबारा गांव में ही समाप्त हुई। कई जगह ग्रामीणों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में संत रविदास जी की वाणी का भी महिलाओं ने खूबसूरत उच्चारण किया। ढोल की थाप पर युवक भी खूम झूमे।
यहां अपने संबोधन में एमसी कर्मबीर गोंदवाल ने कहा कि समाज को संत रविदास जी की शिक्षाओं का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने जातपात भूलकर संपूर्ण समाज को एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मौके पर पूर्व सरपंच फूलचंद, प्रधान आलम सिंह, जयकुमार, राजाराम, संजीव कुमार, अश्वनी कुमार,भारतभूषण, दीपक, राकेश कुमार, कमलकांत तथा गफ्फूर समेत भारी संख्या में महिला बच्चे भी प्रभातफेरी में शामिल थे।