पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्रदान मुहिम के साथ अब युवाओं को जोड़ेगा रोटरी क्लब

नेत्रदान मुहिम के साथ अब युवाओं को जोड़ेगा रोटरी क्लब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लबरिवेरा अपनी नेत्रदान मुहिम के साथ युवाओं को भी जोड़ेगा। इसके लिए क्लब की ओर से कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। इनमें नेत्रदान के प्रति फैली गलत अवधारणों को दूर किया जाएगा और इसका महत्व बताया जाएगा।

क्लब प्रधान विकास छिब्बर बताते हैं कि क्लब की ओर से 2008 में नेत्रदान केंद्र शुरू किया गया। जिसमें अब तक 136 व्यक्ति नेत्रदान कर चुके हैं। सुविधा के लिए केंद्र के मोबाइल नंबर 8295-400-400 पर राउंड दी क्लाक मदद ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को साथ लाने के लिए जीएनजी डीएवी कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें नैना ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और प्रभलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा गुलिस्ता को विशेष पुरस्कार तथा सुरचना शबनम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह शहर के अन्य कॉलेज में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे।

मौके पर रोटेयिन सतीश सलूजा डा. सुषमा आर्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम पर सचिव अभिषेक मीडा, नेत्रदान केंद्र के चेयरमैन सुधीर अग्रवाल, फाउंडर प्रेजीडेंट राजीव भाटिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन रॉबिन अग्रवाल पंकज मौजूद रहे।

कोईभी कर सकता है नेत्रदान : क्लबसदस्यों ने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी का अंधेरा दूर होता है। क्योंकि दो आंखें दो व्यक्तियों को लगाई जाती है। नेत्रदान कोई भी कर सकता है। इसमें किसी भी आयु, चश्मा लगाने वाला, मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकता है।